गया, नवम्बर 15 -- फतेहपुर प्रखंड के झारखंड से सटे गुरपा जंगल में बसे आदिवासी टोला में शनिवार को आदिवासी पहाड़ समिति परछाई के तत्वाधान में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। इस मौके पर सबसे पहले बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके बाद उनकी जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही आदिवासी महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक वेश भूषा में पारंपरिक हथियार के साथ नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मौके पर मुख्य अतिथि मजदूर किसान समिति व जनमुक्ति संघर्ष वाहिनी के अशोक प्रियदर्शी और मणीलाल ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष भरी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जनजाति समाज के ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव थे। उन्होंने अपने धर्म, संस्कृति, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.