साहिबगंज, नवम्बर 15 -- साहिबगंज। भगवान बिरसा मुंडा गंगा घाट का शिलान्यास शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डिजिटल माध्यम से किया गया। प्रस्तावित घाट गंगा रिवर थाना के पश्चिम ब्रह्म स्थान गंगा घाट में निर्माण किया जाना है और इसे समुदायिक उपयोग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा गंगा से जुड़ी गतिविधियों के लिए एक समर्पित सार्वजनिक स्थल के रूप में निर्माण किया जाएगा। घाट का नामकरण भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किया गया है। जिससे यह परियोजना सांस्कृतिक विरासत और रजत समारोह दोनों से जुड़ती है। हाल ही में आयोजित नमामि गंगे परियोजना बैठक में उपलब्ध भूमि, स्थानीय आवश्यकताओं और विस्तृत रिवरफ्रंट डेवलपमेंट की समीक्षा के बाद शिलान्यास की तिथि तय की गई। जिससे परियोजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया स...