मैनपुरी, नवम्बर 4 -- सुदिती ग्लोबल एकेडमी में जनजातीय गौरव पखवाड़ा का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में किया गया। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को समर्पित इस आयोजन में जनजातीय समाज के गौरवपूर्ण इतिहास, उनकी संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम में उनके अमूल्य योगदान को सम्मान दिया गया। प्रबंध निदेशक डा. लव मोहन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा भारतीय संस्कृति संग्राम के पहले जनजातीय नायक थे। बताया कि उन्होंने केवल ब्रिटिश शासन का विरोध ही नहीं किया बल्कि समाज को संगठित कर अबुआ दिशुम, अबुआ राज का नारा दिया। विद्यालय सभागार में विद्यार्थियों के लिए भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शित की गई, जिसमें उनके सामाजिक सुधार आंदोलनों, जनजागरण कार्यों और ब्रिटिश शासन के विरुद्ध उनके नेतृत्व की प्रेरक झलक दिखाई गई। कला विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.