मुजफ्फरपुर, जून 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। धर्म रक्षा अभियान समिति के तत्वाधान में सोमवार को स्टेशन रोड स्थित जिला परिषद मार्केट कार्यालय परिसर में आदिवासी समाज के महान देशभक्त व क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा का 125वां बलिदान दिवस मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा की गई। समिति के वरिष्ठ सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सभी सदस्यों ने बिरसा मुंडा की तस्वीर पर फूलों की माला अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक अजय कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा में बचपन से ही अलौकिक गुण थे। 25 वर्ष की उम्र में ही वह शहीद हो गए। आदिवासी उन्हें अपना देवता मानते थे। उन्हें भगवान की संज्ञा देते थे। उनकी शहादत देश की आजादी की लड़ाई में मील का पत्थर साबित हुआ। मौके पर गणेश प्रसाद, दिलीप कुमार, दीनबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.