गढ़वा, जून 10 -- केतार। केतार बाजार स्थित बिंदु राम के घर पर जेएमएम कार्यकर्ताओ ने भगवान बिरसा मुंडा को उनकी शहादत दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष लालेश्वर राम और अन्य ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ अंग्रेजों से युद्ध कर उनका लगातार विरोध किया। उससे अंग्रेज भी डर गए थे। उन्हें किसी भी तरह से दबाने के प्रयास में लगे थे। बिरसा मुंडा ने आदिवासियों को एकजुट कर उनका विरोध जारी रखा। उनकी नीतियों का लगातार विरोध करते रहे। हम उनके बताए रास्तों पर चल कर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। अपनी कृति के बल पर वह साधारण इंसान से भगवान बने थे। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.