लखनऊ, अक्टूबर 9 -- लखनऊ, संवाददाता। भगवान बिरसा मुंडा भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी, धार्मिक सुधारक और लोक नायक थे। मुंडा जी के प्रति सम्पूर्ण राष्ट्र कृतज्ञ है। सरोजनीनगर, गौरा रोड स्थित गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज में लोक नायक बिरसा मुंडा पर केन्द्रित दो दिवसीय राष्ट्रीय जन जातीय गौरव सेमिनार के अंतिम दिवस यह विचार संसदीय कार्य और औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने समाज को एकजुट करने के साथ कुरीतियों और अंधविश्वास को दूर किया। उनका व्यक्तित्व और जीवन अनुकरणीय है। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक आरएस कुशवाहा और अध्यक्ष सोमिल कुशवाहा ने राज्यमंत्री को गौतम बुद्ध स्मृति सम्मान से सम्मानित किया। शोधार्थियों ने भगवान बिरसा मुंडा पर अपने शोध पत्र पढ़े। सेमिनार में प्रधानाचार्या डॉ रश्मि शर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.