हजारीबाग, नवम्बर 4 -- केरेडारी। प्रतिनिधि । केरेडारी प्रखंड के जोरदाग गांव के आगर टोला में मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाने को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अनिल मुंडा एवं संचालन उमेश मुंडा ने किया। बैठक में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के संचालन के लिए समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष बिटटू कुमार, सचिव कमलेश कुमार, कोषाध्यक्ष सिकंदर कुमार का चयन गया।मौके पर प्रकाश भुइयां, निरज, बब्लू, कैलाश मुंडा, अजय मुंडा, लखन, नरेश मुंडा, संजय मुंडा, लखन मुंडा, संतोष महतो, दिलीप महतो, गिरधारी साव, रवि महतो, अनिल मुंडा, बिडू मुंडा, विनोद आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...