मिर्जापुर, अक्टूबर 5 -- लालगंज। भगवान हर जीव और कण में विराजमान हैं। उनका नाम लेने से जीवन प्रकाशित होता है और कल्याण होता है। यह बात जूना अखाड़ा के संत महंत राजेश्वरी पुरी नागा बाबा ने हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित कथा में कही। उन्होंने यह भी कहा कि आपसी लड़ाई-झगड़ा मानव निर्मित मूर्खता है। वास्तव में हर कोई भगवान का बंदा है। ईश्वर वृक्ष, पशु, पक्षी और प्रत्येक स्थान पर उपस्थित हैं। इसलिए भेदभाव और संघर्ष छोड़कर ईश्वर का नाम लेना ही सच्चा कल्याण है। कार्यक्रम की व्यवस्था में पूर्व प्रधान मनोज केसरवानी, चेतन अग्रहरि, नीरज उपाध्याय, शुभम केसरवानी, सहित अन्य लोग जुटे रहे। इस मौके पर स्वामी अवधूत गिरी, ब्रह्मचारी शांति गिरी, चंचल गिरी, लहरी बाबा समेत कई संतों की उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.