लखनऊ, अगस्त 31 -- दशलक्षण पर्व के चौथे दिन हुआ उत्तम शौच धर्म का पूजन इंदिरानगर और आशियाना मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ लखनऊ, संवाददाता। जैन धर्म के सर्वोच्च पर्व दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन जैन मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान का पूजन अभिषेक और शांतिधारा की। इस मौके पर जैन मंदिरों में जैन धर्म के 9वें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत स्वामी का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। वहीं उत्तम शौच धर्म की पूजा हुई। श्रद्धालुओं ने लोभ-मोह से स्वयं को मुक्त कर मन, वचन व कर्म से आंतरिक पवित्रता का पालन करने का संकल्प लिया। भगवान के अभिषेक के लिए भक्तों का लगा तांता रविवार को अवकाश होने के कारण इंदिरनगर जैन मंदिर में भगवान के अभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर में जैन धर्म के 9वें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत स्वामी का मोक्ष कल्याण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.