रांची, जुलाई 30 -- रांची। भगवान पार्श्वनाथ का निर्वाण दिवस गुरुवार को मनाया जाएगा। पार्श्वनाथ, श्रावण शुक्ला सप्तमी के दिन पार्श्वनाथ पर्वत के स्वर्णभद्र कूट से मोक्ष गए थे। इसलिए इस तिथि को मोक्ष सप्तमी भी कहा जाता है। जैन धर्मावलंबी इसे मोक्ष सप्तमी या मुकुट सप्तमी के रूप में मनाते हैं। बालिकाएं निर्जला व्रत रखकर अगले दिन पारण करती हैं। इस अवसर पर रांची स्थित जिनालयों में विशेष पूजा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...