गोंडा, अप्रैल 30 -- छपिया, संवाददाता। मसकनवा कस्बे में भगवान परशुराम की जयंती का आयोजन राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संगठन के तत्वाधान में किया गया। विक्की मिश्रा और प्रधान अतीतानंद त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर फूल माला अर्पित किया। श्री मिश्र ने कहा कि भगवान परशुराम के विचारों से सीख लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों का अंत किया था। उन्होंने कहा कि नवयुवकों को अपने अंदर बदलाव लाना चाहिए। संचालक आकाश तिवारी ने किया। इस दौरान हेमंत पांडेय, इंद्र पांडेय, वाल्मीकि मिश्रा, शिवम, विनय तिवारी, सुशील शुक्ला,पंकज शुक्ला, शिवम पांडेय,दिवाकर पांडेय, सुमित तिवारी, संस्कार तिवारी, विनय तिवारी,पंकज पांडेय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...