औरंगाबाद, मई 2 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। वैदिक संस्कृति के प्रवर्तक और भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाने वाले भगवान परशुराम जी की जयंती 4 मई को उल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन दाउदनगर अनुमंडल के ओबरा स्थित निजी हॉल में आयोजित होगा। आयोजन की तैयारियों में समग्र तिलक परिषद जुटी हुई है। परिषद के सचिव संजय शर्मा और अन्य सदस्य दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर श्रद्धालुओं को आमंत्रित कर रहे हैं। उनका उद्देश्य भगवान परशुराम जी के वैदिक विचारों और न्यायप्रिय आचरण को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम की शुरुआत भजन सम्राट धीरज कांत की संगीतमय प्रस्तुति से होगी। आयोजन के अंत में महाप्रसाद का भी प्रबंध किया गया है। भगवान परशुराम ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करते हुए धर्म की स्थापना की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.