सासाराम, अप्रैल 29 -- दिनारा। प्रखंड क्षेत्र की नटवार बाजार में मंगलवार को भगवान परशुराम जयंती पर शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा नटवार बड़ी नहर पुल स्थित ओझा जी राइस मिल से आरंभ होकर नटवार छोटी नहर पुल होते हुए पिपरी, माधोपुर के रास्ते भलुनी धाम पर पहुंची। इस दौरान भगवान परशुराम की पताकाएं लहरा रहीं थीं। परशुराम भगवान के जयघोष से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो रहा था। शोभा यात्रा में विधान पार्षद अशोक कुमार पांडेय, स्वच्छता आईकन व उप प्रमुख संझौली मधु उपाध्याय,पूर्व मुखिया शहरी तिवारी,रोहित तिवारी,विशाल कुमार तिवारी, छोटू पांडेय,मनोज पांडेय आदि थे। कैप्शन- शोभायात्रा में शामिल विधान पार्षद अशोक कुमार पाण्डेय सहित अन्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...