गाज़ियाबाद, अप्रैल 20 -- ट्रांस हिंडन। वसुंधरा स्थित भगवान परशुराम वाटिका में रविवार को ब्राह्मण परिवार उत्थान संस्था की बैठक हुई। आगामी 30 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। संस्था के उपाध्यक्ष विजय मिश्रा ने बताया कि शोभायात्रा वसुंधरा सेक्टर दो बी गोल चक्कर से परशुराम चौक तक निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल होंगे। यात्रा में भगवान परशुराम की प्रतिमा के साथ झांकियां शामिल रहेंगी। यात्रा के अंत में परशुराम चौक पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस बैठक में डॉ. बीके शर्मा, राजीव शर्मा, अनिल शर्मा व अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.