सहारनपुर, मई 5 -- सहारनपुर भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर महानगर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। बैंड-बाजों व झांकियों के साथ निकाली शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में सामाजिक संगठनों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। परशुराम सामाजिक संस्था के तत्वावधान में निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ दिल्ली रोड सब्जी मंडी से किया। यात्रा में सबसे युवा भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे। उसके पीछे डीजे चल रहा था, जिसकी धुन पर युवा नाचते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के स्वागत के लिए पहले से ही स्टॉल लगाए गए थे। शोभा यात्रा पहुंचने पर सभी स्टॉलों पर पुष्पवर्षा कर और माल्यर्पाण कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा कलक्ट्रेट चौक,दीवानी तिराहा, कोर्ट रोड, घंटाघर, रेलवे मार्ग होते हुए जनमंच पहुंची जहां यात्रा को विराम दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.