बुलंदशहर, अप्रैल 30 -- शिकारपुर। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा को युवा ब्राह्मण सेवा समिति शिकारपुर व समाज के लोगों द्वारा हवन किया गया। परशुराम चौक पर अनिल शर्मा विधायक व युवा ब्राह्मण सेवा समिति के पदाधिकारियों ने आतंक वादियों द्वारा पहलगाम में मारे गए निर्दोष हिन्दुओं की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना की। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए हवन किया गया। उसके बाद भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शैलेन्द्र शर्मा, गगन शर्मा, नरेश चंद्र शर्मा पूर्व सभासद, कुलदीप शर्मा, नीरज प्रधान, डॉ.शशांक, प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...