सोनभद्र, अप्रैल 30 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज ब्लाक के श्रीरामपुरी (तरावां) में अक्षय तृतीया के मौके पर बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान परशुराम के विग्रह के स्थापना के साथ ही उसका अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र पांडेय ने भगवान परशुराम के विग्रह का अनावरण किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि श्रीरामपुरी ने हमेशा से राष्ट्रवाद की सोच का साथ दिया है। समााजिक-राजनीतिक दोनों गतिविधियों में यहां की बड़ी भूमिका रही है। स्थापित किए गए भगवान परशुराम का विग्रह ने भी यहां की धरती से बड़ा संदेश दिया है। कहा कि आतंकवाद को हमेशा के लिए समाप्त करना है तो उसके लिए भगवान परशुराम के आदर्शों का अनुसरण करना होगा। पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कहा कि पीएम मोदी ने भी उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए आतंकवाद के सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.