रुद्रपुर, अप्रैल 29 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में बुधवार को परशुराम पार्क आवास विकास कॉलोनी में भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। प्रतिमा का अनावरण रमेश वशिष्ठ, स्वामी चैतन्य जी महाराज, महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोड़ा, मीना शर्मा, मुकेश वशिष्ठ द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। इसकी जानकारी ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महामंत्री संजीव शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद हवन व वैदिक यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 11 बजे भगवान परशुराम की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया जाएगा। वहीं ब्राह्मण महासभा ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। बैठक में मुकेश वशिष्ठ, नितिन कौशिक, पदम शर्मा, गजानंद शर्मा, रजत दीक्षित, देवेंद्र कौशिक, देव ऋषि शर्मा, संदीप ...