गाज़ियाबाद, अप्रैल 29 -- मोदीनगर। नगर पंचायत निवाड़ी में मंगलवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा शाम छह बजे हनुमान चौक से प्रारंभ हुई। यह यात्रा कस्बा निवाड़ी के मेन रोड से होते हुए आगे बढ़ी। शोभायात्रा में युवाओं ने डीजे ट्रैक्टर और बाइक के साथ हिस्सा लिया। पुलिस बल ने पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। इस अवसर पर भाकियू किसान सभा के सतेंद्र त्यागी और भाजपा नेता अंकित त्यागी ने भगवान परशुराम के आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल त्यागी, कॉरपोरेट सोसाइटी अध्यक्षप्रवीण त्यागी मंटू, देवांश त्यागी, राहुल सक्सेना, आदिल त्यागी, गौरव त्यागी, मनीष त्यागी, राज प्रकाश त्यागी, बबलू त्यागी, सत्य प्रकाश त्यागी, सुनील फौजी, देवेंद्र त्यागी, बिट्टू त्या...