जौनपुर, अप्रैल 30 -- जौनपुर,हिंटी। भगवान परशुराम की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनायी गई। जगह जगह शोभा यात्रा निकाली गई। कस्बे में निकाली गई यात्रा पर लोगों ने पुष्प वर्षा किया। भगवान परशुराम समिति के सदस्यों के बैनर तले शोभा यात्रा डीजे के साथ निकाली गयी। भगवान परशुराम समिती के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जौनपुर शहर में शोभा यात्रा निकाली गयी। शिव मंदिर से निकलकर शोभायात्रा ओलंदगंज, रुहट्ठा पालीटेक्निक से होते हुए कृषि भवन ग्राउण्ड में पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हो गई। शोभा यात्रा में घोड़ा झांकी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। संचालन शोभा समिति के सदस्य डा. अतुल दूबे ने किया। यात्रा में श्यामजी-महाराज, अवधनारायण तिवारी, पंकज शुक्ला, जयेंद्र शुक्ला, विजय उपाध्याय, रत्नाकर चौबे के अलावा भारी संख्या में लोग मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.