बदायूं, फरवरी 6 -- बिल्सी। पद्मांचल जैन मंदिर दिधौनी में जैन धर्म के छठे तीर्थंकर भगवान पदमप्रभु स्वामी का मोक्ष कल्याणक और वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री विज्ञान ज्योति माला सेवा समिति द्वारा विधि-विधान से जलाभिषेक और शांतिधारा के साथ किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने भगवान की विशेष पूजा-अर्चना कर निर्वाण लाडू अर्पित किया और चालीसा का पाठ किया। जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन ने जियो और जीने दो के संदेश पर बल देते हुए मंदिर के गौरवशाली इतिहास को साझा किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 में ऐलक श्री 105 विज्ञान सागर जी महाराज ने इसकी नींव रखी थी, जिसके निर्माण के दौरान भूगर्भ से 15 प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाएं प्राप्त हुई थीं। उन्होंने संकल्प लिया कि समाज के सहयोग से मंदिर का अधूरा निर्माण कार्य जल्द पुनः ...