सिद्धार्थ, मार्च 9 -- डुमरियागंज। डुमरियागंज कस्बे में होली पर्व पर निकलने वाली भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा पर इस बार पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। शनिवार को डीआईजी दिनेश कुमार पी ने रूट का जायजा लिया था और यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिए थे। डुमरियागंज कस्बे में होली पर्व पर निकलने वाली इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। नगर के बैदौला चौराहे पर भगवान नरसिंह की सामूहिक आरती के बाद, शोभायात्रा ब्लॉक, एसबीआई, मंदिर चौराहा होते हुए तेलियाना मोहल्ले की ओर बढ़ती है। वहां से खीरा मंडी पर समापन होता है। प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि यात्रा को लेकर पुलिस पूरी तरह से चौकस है। उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत पालन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.