रुद्रपुर, अगस्त 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ट्रैफिक शाखा के वार्षिक चुनाव में भगवान दास शर्मा शाखा अध्यक्ष और इमरान खां मंत्री चुने गए। बुधवार को रोडवेज स्टेशन परिसर में ट्रैफिक शाखा का वार्षिक चुनाव अधिकारी जगमोहन और सुरेंद्र सिंह रावत की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें सभी पदाधिकारी र्निविरोध निर्वाचित हुए। इसमें शाखा अध्यक्ष और शाखा मंत्री के अलावा मोहित सेठी को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं राजेश यादव और हरदीप सिंह को उपाध्यक्ष, शुभम सिंह और हिमांशु भट्ट को संयुक्त मंत्री, कमल जोशी को सम्प्रेक्षक चुना गया। राजेश कुमार कोहली, मो. कासिम, रमाशंकर बाजपेई को क्षेत्रीय सदस्य चुना गया। अजहर मिया, अंजनी मौर्य, दीदार सिंह, विमला आर्या, सुखविंदर सिंह और मोहित आर्या को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.