उन्नाव, अक्टूबर 9 -- असोहा। भगवान तो बस भाव के भूखे हैं। यह उद्गार श्रीरामकथा के दौरान कथा वाचक मनास मराल लहरी ने कहा। असोहा क्षेत्र के अजयपुर गांव स्थित कुटी बीर बाबा मंदिर परिसर में नौ दिवसीय हनुमंत रुद्र महायज्ञ व मानस वेदांत संत सम्मेलन चल रहा है। यहां आयोजित श्रीराम कथा के पहले दिन प्रयाग से आए कथावाचक मानस मराल लहरी बाबा ने श्रीरामचरित मानस व भगवत कथा के कई प्रसंङ्ग सुनाए। कहा, मनुष्य को सत्कर्म करते रहना चाहिए। शरीर तो चला जाता है, मनुष्य के कर्म ही धरती पर रह जाते है। जिनको लोग याद करते है। कथा दौरान भाजपा नेता व नमामि गंगे के संयोजक सरोज सिंह व वाणी कांत को आयोजक संजय शुक्ल ने अंग वस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कथा दौरान राजू, ब्रजेश, शिवम, सुखदेव, भोलू, संदीप, रामू, सरजू, बागेश्वर, अंशू, रामजी, आकाश आदि मौजूद रहे।

हि...