आगरा, फरवरी 7 -- न्यू आगरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े मोटर साइकिल और स्कूटर सवार बदमाश पतंजलि के ट्रक चालक का बैग छीन कर भाग गए। पीड़ित आशीष गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चार फरवरी को दोपहर करीब तीन बजे ट्रांसपोर्ट नगर से ट्रक खड़ा कर ऑटो से घर लौट रहा था। भगवान टाकीज फ्लाईओवर के ऊपर स्कूटी और नीली मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसका बैग छीन लिया। मौके से भाग निकले। बैग में मजदूरी के 8200 रुपये और मोबाइल फोन रखा था। उसने ऑटो से बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...