नई दिल्ली, जून 26 -- नई दिल्ली, व.सं.। राजधानी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की तैयारी पूरी हो गई है। जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। जगन्नाथ मंदिर समिति अलग-अलग जगह रथ यात्रा का आयोजन करेगी। त्यागराज नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर और ओडिशा कला एवं सांस्कृतिक केंद्र ने इसे बड़े पैमाने पर मनाने का फैसला किया है। यह 58वीं रथ यात्रा है। मंदिर द्वारा इसकी शुरुआत शुक्रवार को होगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई लोग शामिल होंगे। शनिवार से 8 जुलाई तक 12 दिवसीय रथ यात्रा महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। करोल बाग स्थित देव नगर में सीपीडब्ल्यूडी क्वार्टर में भी आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष एके पटनायक ने कहा कि यात्रा में मुख्य अतिथि क...