चाईबासा, अक्टूबर 25 -- चाईबासा,संवाददाता। चित्रगुप्त पूजा के बाद शुक्रवार को पूजा-अर्चना के बाद भगवान चित्रगुप्त को विदाई दी गयी और उनकी प्रतिमा का विसर्जन रोरो नदी में किया गया। इसके पूर्व गुरुवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा चाईबासा की ओर से भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा-अर्चना का कार्यक्रम श्रद्धा, भव्यता एवं सामाजिक एकता के साथ किया गया। वहीं, शाम में सामाजिक मिलन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मान समारोह सह सामाजिक मिलन समारोह के दौरान समाज के विभिन्न उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं उपलब्धि प्राप्त व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस क्रम में नितिन प्रकाश को कोल्हान विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी सदस्य बनाए जाने व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.