बाराबंकी, मार्च 24 -- बाराबंकी। भगवान चित्रगुप्त प्रकाट्य उत्सव समिति की बैठक घण्टाघर स्थित प्राचीन भगवान चित्रगुप्त मन्दिर के प्रांगण में हुई। डॉ नवनीत प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन आलोक श्रीवास्तव ने किया। बैठक में 12 अप्रैल को होने वाले भगवान चित्रगुप्त प्रकाट्य उत्सव कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। बैठक में तय हुआ कि उक्त दिन शाम छह बजे से भजन संध्या, शाम सात बजे भगवान चित्रगुप्त की आरती, शाम साढ़े सात बजे भगवान का भोग प्रसाद और रात को साढ़े आठ बजे सामूहिक भोजन प्रसाद वितरण होगा। इस मौके पर विकासराज श्रीवास्तव, मनमीत श्रीवास्तव, निखिल निगम, डॉ एके श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.