बागपत, जुलाई 7 -- बरनावा के श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को भगवान चंद्र प्रभु का मासिक महामस्तिकाभिषेक श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस अवसर पर जैन समाज के लोगों ने चतुर्थ कालीन अतिशयकारी भगवान का मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर महाभिषेक किया। इस अवसर पर प्रात:काल पंडित अंकित शास्त्री के निर्देशन में सर्वप्रथम कलश से महाभिषेक, परिमार्जन योगेश जैन, वंदना जैन, आतिश जैन, आयुष जैन, ने किया। शांतिधारा शोभा जैन, वरुण जैन, हिमांशु जैन ने की। इसके उपरांत चमत्कारी दिव्य शांतिमंत्रों के साथ विश्वशांति की कामना करते हुए वंदना जैन ने महाआरती की। इस अवसर पर पंडित ने कहा अष्टानिक पर्व में अरिहंत भगवान की पूजन करने का विशेष फल मिलता हैं। अनुष्ठान में अध्यक्ष जीवंधर जैन, महामंत्री पंकज जैन, रजनीश जैन, संदीप जैन, बॉबी जैन, विनेश जैन, अशोक जै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.