नोएडा, सितम्बर 6 -- नोएडा। शहर में शनिवार को भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न स्थानों पर स्थापित गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धालुओं ने धूमधाम से किया। विसर्जन यात्रा के दौरान जगह-जगह ढोल-नगाड़ों की थाप, अबीर-गुलाल और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष के साथ नाचते-गाते यमुना, हिंडन, विभिन्न तालाब आदि के पास पहुंचे। कई स्थानों पर सुबह झांकियां भी निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर गणेश प्रतिमाओं का स्वागत किया। प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने विशेष इंतजाम किए। घाटों पर गोताखोर और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई। विसर्जन यात्रा के दौरान भक्तों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.