बिहारशरीफ, अगस्त 19 -- सरमेरा, निज संवाददाता। तौलिक समाज द्वारा सरमेरा में हर साल भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है। इस वर्ष भी पूजा पाठ की तैयारी शुरू हो चुकी है। गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष अरुण साव व सचिव धीरज साव ने बताया की तैयारी को लेकर बैठक की गयी। इस बार 27 अगस्त से लेकर तीन दिनों तक कार्यक्रम होगा। सप्तमी के दिन से यहां मेला लगेगा। उन्होंने बताया कि आजादी के पहले 1936 से ही यहां गणेश पूजा होती आ रही है। पूजा संचालन की निगरानी नंद किशोर साव, उमेश साव, संतोष साव, राजेश कुमार, मनोज साव, सोनू साव, सुरेश साव व अन्य लगे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.