अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में अचलताल स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गणेश मंदिर में मंगलवार को सकट चौथ पर विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर के मुख्य पुजारी विनयनाथ महाराज ने बताया कि माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला पावन पर्व सकट चतुर्थी या संकट चौथ विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है। इस चतुर्थी को तिलकुटा चतुर्थी और माघी चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। देर शाम भगवान गणेश की महाआरती हुई। इस अवसर पर ललित वार्ष्णेय, कामनी वार्ष्णेय, उमेश, लक्की, रवि वर्मा उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...