बहराइच, जून 21 -- तेजवापुर, संवाददाता। प्राचीन शिव मंदिर दुलम्हां में श्रीमद श्रीमद्भागवत महापुराण कथा चल रही है। पांचवे दिन प्रवाचक मदन मिश्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मार्मिक वर्णन सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान को अभिमान नहीं पसंद है। जब तक यशोदा के मन में द्वैत की भावना रही तब तक कृष्ण को नहीं बांध पायी। ईश्वर हमेशा प्रेम के बंधन में बंधता है। यशोदा मां के मन में समर्पण का भाव आते ही कृष्ण स्वत: बंध गए। उन्होंने कहा भगवान के समीप ईर्ष्या, द्वैष, अभिमान आदि का परित्याग करके जाना चाहिए। कथा पंडाल में भक्तों की भारी भीड़ रही। इस अवसर पर रामकरन पाण्डेय, विजय श्रीवास्तव, पंडित श्याम सुन्दर मिश्र, मिथिलेश तिवारी, अरुण पाण्डेय, गोपाल विश्वकर्मा, पुण्डरीक शुक्ला, अरुण त्रिपाठी, विनोद अवस्थी आदि आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...