प्रयागराज, जनवरी 15 -- अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी ब्रह्मश्रम के शिविर माघ मेला के सेक्टर छह ओल्ड जीटी रोड दक्षिणी पटरी पर भागवद कथा की शुरुआत गुरुवार को हुई। व्यास पीठ से स्वामी ब्रह्मश्रम ने भागवद कथा का महात्म्य, माघ मास में त्रिवेणी तट पर कल्पवास के अक्षयपुण्य और महाभारत की कथा सुनाई। स्वामी ब्रह्माश्रम ने कहा कि भगवान के प्रति समर्पण ही मनुष्य के उद्धार का एकमात्र मार्ग है। ऐसे में दूसरी बातों पर ध्यान न दें, केवल ईश्वर का ध्यान करें। मुख्य यजमान प्रयागराज के बैजनाथ मिश्र और उनकी धर्म पत्नी सुनीता मिश्रा है। कथा का पूर्ण विश्राम 21 जनवरी को होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.