गढ़वा, दिसम्बर 28 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। भगवान को भक्ति के माध्यम से पाया जा सकता है। भगवान भक्त के हर संभव सहायता करते हैं। उक्त बातें चंद्री स्थित शिव मंदिर परिसर में दो दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दौरान प्रवचनकर्ता भक्ति सिद्धांत प्रभु के द्वारा कही गयी। उन्होंने बताया कि हम सभी प्राणी पूरी तरह भगवान के नाम को समझ नहीं पाते हैं। कृष्ण भगवान चैतन्य महागुरु के रूप में आए हैं। हम सभी को भगवान के नाम लेने से ही हमारे शरीर के सारे कष्ट मिट जाते हैं। परन्तु हम सभी के शरीर में लोभ, मोह, काम, क्रोध, ईर्ष्या, द्वेष, अहंकार बिराजमान हैं। उसके कारण हम सभी भगवान को समझ नहीं पाते हैं। उस दिन हम सभी भगवान के शरण में चले गये। उसी दिन से हम सभी को आंतरिक सुख शांति मिलेगी। हम सब मनुष्य को इस कलयुग में भगवान का नाम जपने से ही बेड़ा पार लग सकता है। भगवान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.