औरैया, दिसम्बर 2 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बा क्षेत्र के ग्राम चांदूपुर में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा में मंगलवार को आचार्य मुनेंद्र द्विवेदी ने भगवान कृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि मानव जीवन कष्टों से भरा है और इन कष्टों से मुक्ति का मार्ग केवल भगवान की भक्ति है। उन्होंने कहा कि भगवान भक्तों के प्रेम के भूखे होते हैं और उनके नाम का स्मरण मात्र से मन शांत हो जाता है तथा सभी दुख दूर होने लगते हैं। कथा दौरान आचार्य मुनेंद्र द्विवेदी ने पारीक्षित विनोद कुमार कुशवाहा, उनकी पत्नी गीता और भारी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं को गोवर्धन लीला का मनोहारी प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि जब मथुरा में इंद्र देव ने प्रचंड वर्षा कर चारों ओर त्राहि-त्राहि मचा दी, तब भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी तर्जनी पर धारण कर समस्त बृजवासियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.