मैनपुरी, जनवरी 3 -- मैनपुरी। शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में श्रीराम कथा एवं अष्टोत्तरशत् रुद्राभिषेक का आयोजन चल रहा है। शुक्रवार को कथा के नौवें दिन अयोध्या के कथा व्यास भार्गव मुनीष महाराज द्वारा सीता हरण, राम हनुमान के मिलन, राम सुग्रीव मित्रता, सीता खोज, रावण वध व राम राज्याभिषेक की कथा का रसपान कराया गया। कथा के मुख्य यजमान राधा रानी दुबे व मंजूषा चौहान परिवार ने व्यास पूजन किया तथा आरती की। कथा व्यास भार्गव मुनीष महाराज ने कथा का रसपान कराते हुए कहा कि भगवान की कथा का कभी अंत नहीं होता है। हरि अनंत हरि कथा अनंता, भगवान की कथा का विश्राम होता है। भगवान के गुण अनंत है। उन्होंने कहा कि भगवान को पाने के लिए उनमें मन लगाएं, आज लोग भोलेनाथ को फूल, बेल पत्र, धतूरा, दूध आदि अर्पित तो करते हैं लेकिन मन नहीं लगाते हैं। कथा ...