संभल, फरवरी 8 -- मोहल्ला हनुमान गढ़ी के शनिदेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन गोवर्धन पर्वत प्रसंग का वर्णन किया गया। जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। कथा में गौरी गणेश पूजन, नवग्रह देवी देवताओं का पूजन और ठाकुर जी का अभिषेक के बाद हवन विधि विधान से किया गया। इसके बाद कथा कथा व्यास स्वामी ओम प्रकाश महाराज ने गोवर्धन महाराज की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि बृजवासी जब इंद्रदेव की पूजा नहीं करते हैं। इंद्र क्रोधित होकर ब्रज में भारी वर्षा करते है, लेकिन भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र का अभिमान दूर कर दिया और उंगली पर पर्वत उठाकर सभी बृजवासियों को रक्षा करते हैं । गोवर्धन महाराज की जयकारे लगाते हुए सभी भक्तों ने नृत्य किया। कथा में उमाकांत शर्मा, रामसेवक पाठक, अशोक शर्मा, सत्यवान शर्मा, बबलू शर्मा, सौरभ दीक्षित, कौशल पाठक, ...