देहरादून, मई 24 -- शिव मंदिर समिति अधोईवाला की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भगवान कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया गया। श्री त्रिदण्डी स्वामी भक्ति विलास महाराज ने भरत चरित्र, रावण वध के बाद भगवान कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। इस मौके पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ भी कथा यज्ञ में पहुंचे। उन्होंने कथावाचक स्वामी भक्ति विलास महाराज से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष गुरुचरण लाल मल्होत्रा, श्रीराम सेना के अध्यक्ष दिनेश मल्होत्रा, भाजपा रायपुर मंडल अध्यक्ष संजीव मल्होत्रा, संजय वासुदेव, सुशील कुमार शर्मा, विद्याभूषण शर्मा, अनिल शर्मा, सुनील गुरुंग, अजय यादव, सुरेंद्र मल्होत्रा, अमित कपूर, अनिल मल्होत्रा, ओमप्रकाश पाल समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.