बहराइच, मार्च 10 -- बहराइच,संवाददाता। बौंडी थाना क्षेत्र के पाठक पट्टी गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन कथावाचक ने बाल लीला व गोवर्धन की कथा सुनाई। अयोध्या धाम से पधारे प्रेम मूर्ति युवा संत सर्वेश जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की कथा सुनाते हुए बताया भगवान कृष्ण बचपन में अनेक लीलाएं की है।बाल कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। नटखट स्वभाव के चलते यशोदा मईया के पास उनकी हर रोज शिकायतें आती रहती थी। यशोदा मईया बाल कृष्ण से कहती थी कि तुम रोज माखन चुरा के खाया करते हो तो वह तुरंत अपना मुंह खोलकर मां को दिखा दिया करते थे कि मईया मैंने माखन नहीं खाया है। कथावाचक ने बताया कि कृष्ण की बंसी की धुन राधा को खूब भाती थी। उन्होंने कहा कि नाराज इंद्र ने बृजमंडल पर भारी बरसात कराई जिससे लोगों को बचाने के लिए भगवान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.