मैनपुरी, मई 29 -- नगला वन में ब्रह्मदेव मंदिर पर आयोजित भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को कथा व्यास राजा शास्त्री ने भगवान कृष्ण के जन्म एवं लीलाओं की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि परमात्मा ही परम सत्य है। जब हमारी वृत्ति परमात्मा में लगेगी तो संसार गायब हो जाएगा। प्रश्न यह है कि परमात्मा संसार में घुले-मिले हैं तो संसार का नाश होने पर भी परमात्मा का नाश क्यों नहीं होता? इसका उत्तर यही है कि भगवान संसार से जुड़े भी हैं और अलग भी हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के घरों से माखन चोरी की। इस मौके पर परीक्षत महाराज सिंह लोधी, मालती देवी, उदयराज सिंह, श्रीकृष्ण, शीला देवी, दयानंद लोधी, राजेश कुमार, राम सिंह, कप्तान सिंह, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, अशोक कुमार, विक्रम सिंह, रक्षपाल सिंह, आशीष आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.