देवरिया, अगस्त 20 -- बरहज, हिंस। भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का विसर्जन मंगलवार को सरयू, राप्ती नदी और तालाबों में किया गया। भक्तिमय माहौल में नगर शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा नगर भ्रमण करते हुए सरयू तट पहुंची। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवा श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने पारंपरिक भजन-कीर्तन और गीत गाए। युवाओं ने नृत्य करते हुए गुलाल उड़ाया। पूरे क्षेत्र में जय श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजे। प्रतिमा स्थापना से विसर्जन तक प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान हुए। भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विसर्जन के समय श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.