पलामू, सितम्बर 24 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। रेहला शहर के डंडीला खुर्द नवयुवक संघ ने नवरात्रि के पावन अवसर पर सोमवार को नौ दिवसीय रासलीला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमृत शुक्ला, झारखंड विकास पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष विकास दुबे, ग्रासिम इंडस्ट्रीज के एचआर हेड पद्माकर लाल दास, गढ़वा की पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रेखा चौबे, पुलिस निरीक्षक रामाशीष पासवान और रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता पूजा समिति के अध्यक्ष जयकांत शुक्ला ने की जबकि संचालन पंडित विजय कांत शुक्ला ने किया। संबोधन में अमृत शुक्ला ने दर्शकों से भगवान की लीलाओं को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। विकास दुबे ने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा की भक्ति से जो शक्ति मिलती है, उसका उपयोग समाज और रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.