वाराणसी, जनवरी 22 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। जैन साध्वी गुरुमति माताजी ने कहा कि भक्ति में ही शक्ति है। प्रभु से कुछ भी याचना मत करिए, वह अंतर्यामी हैं। भगवान का ध्यान करने से पाप स्वयं कट जाते हैं। वह भगवान पार्श्वनाथ की भेलूपुर स्थित जन्मस्थली पर गुरुवार को प्रवचन कर रही थीं इससे पहले वह अन्य साध्वियों के साथ मैदागिन स्थित बिहारी लाल दिगंबर जैन मंदिर पहुंची, जहां दर्शन पूजन के बाद ग्वालदास साहू लेन स्थित पंचायती दिगंबर जैन मंदिर में दर्शन किया। जैन समाज काशी के संरक्षक विनय कुमार जैन, अध्यक्ष आरसी जैन ने कहा कि पहली बार गुरुमति माताजी संघ के साथ काशी में पधारी हैं। उन्होंने साध्वियों, ब्रह्मचारियों के संघ का दर्शन की काशीवासियों से अपील कि है। जैन समाज काशी के उपाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि गुरुमति माताजी के साथ 47 साध्वी, 30 बहन जी औ...