बागपत, फरवरी 13 -- बड़ौत। नगर के श्री नीलकंठ प्राचीन शिव मंदिर में भागवत कथा आयोजित की गई। मंदिर के वार्षिकोत्सव उपलक्ष में आयोजित कथा में पांचवें दिन भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। जिसे सुनकर श्रद्धालु गदगद हो उठे। कथावाचक आचार्य अनुज दीक्षित ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। प्रसंग को सुनकर श्रद्धालुओं ने भगवान की जय जयकार की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...