धनबाद, जनवरी 21 -- झरिया, प्रतिनिधि। बनियाहीर हनुमानगढ़ी में आयोजित पांच दिवसीय श्रीश्री हनुमंत महायज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। अहले सुबह श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर सुख, शांति की कामना की। मधुपुर से आए परायणाचार्य रंजीत पाठक ने विधिवत वेद परायण किया। इसके बाद राम चरित मानस पाठ हुआ। वाराणसी से आए यज्ञाचार्य शशिकांत तिवारी ने यज्ञ मंडप में सभी देवी देवताओं का अह्वान किया। स्थापना पूजन, अग्निमंथन से अग्नि नारायण का प्रगट भाव, हवन आदि कराया। शाम को भजन कीर्तन हुआ। श्री राम कथा का वाचन करते हुए मानस गंगा प्रियंका पांडेय ने कहा कि बिनु सत्संग विवेक न होई, राम कृपा बिन सुलभ न सोई...अर्थात सत्संग अच्छी और सज्जनों की संगति के बिना विवेक (सही गलत का ज्ञान) प्राप्त नहीं होता और भगवान राम की कृपा के बिना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.