कानपुर, फरवरी 24 -- कानपुर। श्री 1008 सहस्त्र फणी पारसनाथ धाम दिगंबर जैन मंदिर, सीसामऊ की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के आठ दिवसीय भव्य आयोजन के प्रथम दिन मंगलवार को सबसे पहले मूल नायक भगवान का अभिषेक व शांतिधारा बोली के माध्यम से की गई। अभिषेक मोहित जैन, सुरेश चंद, वीरेंद्र जैन और नवेंदु जैन ने किया। मंडप स्थापना पीयूष, कल्पना जैन परिवार ने किया। मंडल पर अष्टप्रतिहार्य व पंचमेरू स्थापित किए गए। ध्वजारोहण जयकुमार विमलकुमार परिवार ने किया। दोपहर में पात्रों की गोद भराई, हल्दी मेहंदी का आयोजन आनंदपूर्वक हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री पारस, उपाध्यक्ष श्री सुशील, श्री आमोद, मंत्री श्री अनिल, श्री सुनील, श्री संजय, श्री अनूप जैन, श्री विनय, श्री अभय और श्री नीरज आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...