गोरखपुर, मार्च 25 -- सरदारनगर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। सरैया हनुमत धाम पर आयोजित नौ दिवसीय हनुमत महायज्ञ के छठे दिन सोमवार को कथा व्यास राधेश्याम शास्त्री ने बताया कि भगवान श्री राम का शरीर निज इच्छा से निर्मित है। गोस्वामी तुलसीदास जी कहते हैं कि भगवान ने ब्राह्मण, गाय, देवता और संतों की रक्षा के लिए मनुष्य का अवतार लिया। इससे पूर्व रामलीला के कलाकारों द्वारा प्रभु श्री राम और सीता विवाह का सुंदर मंचन किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी विवेकानंद दुबे, रमानिवास पांडे, संपूर्णानंद पांडे, पवन सिंह, राजू सिंह, मणिकांत पांडे, राम मनोहर सिंह, कोषाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, धर्मेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रोता उपस्थित रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.