पाकुड़, दिसम्बर 6 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। कालिकापुर में भगवान कार्तिक की प्रतिमा पूजन का दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुक्रवार प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया। धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत बुधवार प्रतिमा पूजन के साथ हुई थी। गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिला, पुरुष, बच्चों ने भाग लिया। भगवान की प्रतिमा विदाई बेला आयी, तो भक्तों के आंखों में आंसू थे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने काफी मायूसी के साथ भगवान कार्तिक को विदा किया। इस दौरान महिला एवं पुरुष एक-दूसरे को अबीर व गुलाल लगाकर विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान से सुख समृद्धि की कामना की। संरक्षक विश्वनाथ भगत, कृष्णा रविदास, संयोजक दशमी रविदास, काजल रविदास, निशा रविदास आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...