सहारनपुर, दिसम्बर 3 -- श्री गीता भवन में चल रही श्रीमद भागवत कथा में तीसरें दिन कथाव्यास मनोज महाराज ने भगवान के 10 अवतारों का वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान हमेशा अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। भगवान के अनेकों अवतार इसका प्रमाण हैं। श्री गीता प्रचार समिति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा की अमृतवर्षा करते हुए मनोज महाराज ने कहा कि भक्त प्रहलाद के लिए नारायण ने नरसिंह रूप धारण किया। गजेंद्र मोक्ष की कथा हमें भगवान के दीनबंधु स्वभाव का दर्शन कराती है। अहंकार का त्याग करने पर ही भगवान की कृपा प्राप्त होती है। राजा बलि के द्वार पर भगवान ने वामन रूप में दर्शन देकर सभी का कल्याण किया। गोमता का दर्शन करने से सभी देवताओं के दर्शन का फल मिलता है। गाय को पहली रोटी खिलाने से घर मे बरकत आती है। जहां गोमाता रहती है व...